अलीगढ़, मई 28 -- n पत्नी की तीसरी शादी के फोटो साक्ष्य के रूप में सौंपे n पुलिस ने की आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू यह भी पढ़ें- पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने के आरोप में पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के ज्वालाजी पुरम निवासी एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी और उसके मायके वालों पर धोखाधड़ी कर तीसरी शादी करने, लाखों रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।शादी का विवरण ज्वालाजी पुरम निवासी ललित चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पहली शादी 14 वर्ष पूर्व लक्ष्मी से हुई थी। पहली पत्नी की शारीरिक अस्वस्थता और उसकी सहमति के बाद ललित ने 24 जून 2020 को चारु चौहान निवासी बरौला (थाना बन्नादेवी) के साथ आर्य समा...