मुंगेर, जून 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी, मुंगेर के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमालय हवेली खड़गपुर की ओर से अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को अनुमंडल अग्निशमालय प्रभारी पदाधिकारी राजबल्लभ प्रसाद यादव द्वारा नगर के विभिन्न होटल, सरकारी एवं निजी अस्पतालों सहित विवाह भवनों का फायर ऑडिट किया गया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों द्वारा पूर्व में जारी प्रथम नोटिस के बावजूद अग्नि सुरक्षा संबंधी मानकों के अनुपालन को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि ऐसे संस्थानों को अब दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं इसके बाद भी यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला औ...