लातेहार, फरवरी 27 -- बेतला, प्रतिनिधि। पाक ए माह रमजान की दूसरी जुमा पर क्षेत्र के मस्जिदों में नमाजियों की अधिक भीड़ देखी गई।मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अल्लाह ताला की शान में परंपरागत तरीके से रोजा रख नमाज,खुदा की इबादत और इस्लामिक धर्मग्रंथ कुरान की तिलावत की।इस दौरान मस्जिदे अजीजिया सरईडीह के इमाम अब्दुल हन्नान जौहर ने कहा कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक शाबान माह के बाद का पाक ए माह रमजान मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए रहमत,इबादत और मगफिरत का महीना है। इस बेहद खास महीने में विधिवत रोजा रख की गई खुदा की इबादत को अल्लाह पाक सीधे कबूल करते हैं और प्रसन्न हो रोजेदारों के सभी गुनाहों को बख्शते हुए उनपर रहमत बरसाते हैं।इसलिए माह ए रमजान में इस्लाम के अनुयायियों को पूरी नियत से रोजा रख खुदा की इबादत और कुरान की तिलावत करना निहायत जरूरी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.