नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- मेरठ, कार्यालय संवाददाता। यूपी के मेरठ से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दूसरी जगह निकाह तय होने पर प्रेमी ने ही गला घोंटकर युवती को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लिया और हत्यारोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शौकत कॉलोनी निवासी समरीन फतेहल्लापुर क्षेत्र स्थित कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। उसके भाई मोहम्मद नजीम के मुताबिक, गुरुवार सुबह छोटा भाई समरीन को कॉल सेंटर छोड़कर आया था। इसी बीच आरोपी फिरोज ने उसे बातचीत के लिए बुलाया था और वारदात को अंजाम दे दिया। यह भी पढ़ें- मंडप में सोच-समझकर बैठना वरना सिर में गोली मार दूंगा, दूल्हे को मिली धमकीनिकाह का दबाव बना हत्या की वजह...