दूसरी जगह कराया अल्ट्रासाउंड तो भड़की महिला चिकित्सक
रामपुर, जून 6 -- दूसरी जगह अल्ट्रासाउंड कराने पर निजी चिकित्सक भड़क उठी। आरोप है कि चिकित्सक ने दंपति के साथ अभद्रता की भगा दिया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव खांजीपुरा निवासी दीपक यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी गर्भवती पत्नी के उपचार के लिए नगर स्थित एक निजी क्लीनिक पर गया था। आरोप है कि वहां मौजूद महिला चिकित्सक ने एक केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराकर लाने को कहा था। लेकिन दंपति दूसरे केंद्र पर चले गए। रिपोर्ट लेकर वह वापस पहुंचे तो आरोप है कि चिकित्सक भड़क गई। पीड़ित के अनुसार महिला चिकित्सक का पति सीएचसी में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.