नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वाहनों की बिक्री के लिहाज से बीते वित्तीय वर्ष में अच्छी तेजी गई है। रिटेल बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान देश भर में कुल वाहनों की बिक्री में 13.30 फीसदी की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि बीते वित्तीय वर्ष के अंतिम छह महीनों के अंदर वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। सोमवार को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की तरफ से जारी आंकड़ों में कहा गया कि बीते वर्ष सितंबर के बाद जीएसटी 2.0 लागू होने से बाजार में तेजी आई। त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ी और साल के अंत तक मजबूत वृद्धि देखने को मिली। बीते वित्तीय वर्ष देशभर में कुल 2.96 करोड़ वाहनों की बिक्री हुई, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुकाबले 13.30 फीसदी ज्यादा है। इसमें दोपहिय...