दूसरी को गर्लफ्रेंड बना बैठे गुरुजी, भूल गए पत्नी का प्यार; इतना पीटा कि पैर टूट गया
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- अग्नि को साक्षी मानकर 28 साल पहले जिसके साथ सात फेरे लिए, वह महिला आज अपने ही घर में बेगानी हो गई। शादीशुदा गुरुजी चोरी-छिपे युवती को दिल दे बैठे। इतना ही नहीं, उसके साथ शादी रचा ली। पहली पत्नी के विरोध पर पिटाई कर दी। उसे घर से निकाल दिया गया। उसका पैर तोड़ दिया गया। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है। मुशहरी थाना क्षेत्र के बड़ी कोठियां गांव की महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मास्टरजी की तलाश कर रही है। इस संबंध में पीड़िता सुमन कुमारी ने बुधवार को मुशहरी थाना में आवेदन दिया है। इसमें पति बैद्यनाथ कुमार यादव पर दूसरी शादी करने, दहेज को लेकर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। सुमन कुमारी ने बताया है कि उनकी 7 मई 1998 को बैद्यनाथ कुमार यादव के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति लगातार दहेज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.