संभल, मार्च 16 -- 15वें वित्त आयोग के तहत अनटाइड ग्रांट की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। इससे जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों को बड़ी राहत मिली है। चुनावी सरगर्मी के बीच जारी हुए इस बजट से ग्राम प्रधानों में उत्साह देखा जा रहा है और पंचायतों में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। जारी बजट में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के लिए अलग-अलग मद के अनुसार धनराशि आवंटित की गई है। इस राशि से गांवों में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी तेजी से कराया जा सकेगा।पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि अनटाइड ग्रांट की दूसरी किस्त आने से लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने में सहूलियत होगी। इससे गांवों के विकास को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.