गाज़ियाबाद, मई 22 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और परामर्श की सुविधाएं एक ही स्थान पर देने के लिए मोदीनगर में वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) बनाया जा रहा है। केंद्र की दूसरी और आखरी किस्त जारी न होने के कारण इसका कार्य अधर में अटक गया है। करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस केंद्र का निर्माण कार्य पिछले पांच महीनों से बंद पड़ा है। केंद्र बनने के बाद पीड़ित महिलाओं को सभी प्रकार की सहायता दी जाएगी। उन्हें काउंसलिंग से लेकर कानूनी सहायता दी जा सकेगी। महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अन्य अपराधों को देखते हुए शासन स्तर पर वन स्टॉप सेंटर की योजना चलाई जाती है। इसका उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर कानूनी सहायता, काउंसलिंग, चिकित्सा सहायता और अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। मोदीनगर क्षेत...