दूसरी काशी में पुरुषोत्तम मास पर आज से गूंजेगा हर-हर महादेव
देवरिया, मई 17 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दूसरी काशी में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर रविवार से हर हर महादेव गूंजेगा। पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर परिसर में एक माह तक अधिकमास का मेला चलेगा। हर तीन वर्ष पर एक महीना अधिक हो जाता है। जिसे पुरुषोत्तम मास, अधिक मास और मलमास कहा जाता है। इस बार 17 मई से अधिक मास शुरू होगा जो 15 जून तक चलेगा। अधिक मास के अवसर पर पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वर नाथ मन्दिर में पूजन अर्चन के लिए स्थानीय और क्षेत्रीय लोगों के अलावा दूर दराज के श्रद्धालु भारी संख्या में आते हैं। बहुत ऐसे श्रद्धालु होते हैं जो कल्पवास लेकर भगवान का पूजन अर्चन करने के साथ ही कथा वार्ता सुनते हैं। यह भी पढ़ें- मलमास मेला: राजगीर में 22 कोटि देवी-देवता का निवास, होगा शाही स्नान; रोज 5 लाख भक्त आएंगे मान्यता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.