रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर। जिले में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) की शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 3 अप्रैल को दूसरी काउंसलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें दो अभ्यर्थियों ने भाग लिया और उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई। उन्होंने बताया कि कुल 21 पदों के सापेक्ष अब तक 20 सहायक अध्यापकों की तैनाती सुनिश्चित हो चुकी है। प्रथम चरण की काउंसलिंग में 18 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई थी, जबकि द्वितीय चरण में दो और अभ्यर्थियों को जोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...