अमरोहा, मार्च 26 -- नौगावां सादात। महिला ने पति पर दूसरा विवाह करने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। क्षेत्र के गांव नसीर नगला निवासी रीना रानी द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक उनकी शादी साल 2016 में वीर बहादुर सिंह से हुई थी। उनके पिता ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। विवाह के बाद से वह अपनी ससुराल में रह रही थीं। आरोप है कि पति वीर बहादुर सिंह, ससुर सुरेश, सास सरोज, ननद रेखा, बहनोई राजीव, ननद गीता और अन्य परिजनों ने मिलकर साजिश के तहत 28 मई को पति का दूसरा विवाह मनीषा नाम की महिला से करा दिया। बताया कि दूसरी पत्नी को बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में किराए के मकान में रखकर पति वहीं उसके साथ रह रहा है। पीड़िता को इस बात की जानकारी 25 फरवरी को हुई, जिसके बाद वह अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.