दूषित जल पीने से मृत लोगों की अस्थियां होंगी संगम में विसर्जित
प्रयागराज, मार्च 14 -- इंदौर के भागीरथपुरा में बीते माह दूषित जल आपूर्ति से 36 मृतकों की अस्थियां रविवार सुबह नौ बजे संगम में विसर्जित की जाएंगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने बताया कि सेवादल, इंदौर इकाई के अध्यक्ष मुकेश यादव प्रत्येक मृतक के परिवार के दो सदस्यों को नि:शुल्क रेलयात्रा, भोजन व अन्य व्यवस्थाएं प्रदान करा यहां अस्थि विसर्जन व पिंडदान कराएंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अनेक नेता मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.