आगरा, फरवरी 21 -- होली के त्योहार से पूर्व दूषित व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी व टीम ने अमांपुर में पुष्पेंद्र की दुकान पर औचक निरीक्षण किया। टीम ने दुकान में रखे कलाकंद का सैंपल भरने के बाद 152 किलोग्राम दूषित मिठाई भी मौके पर नष्ट करा दी। इस मिठाई की कीमत करीब 33440 रुपए है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कासगंज के गांव नगला बेरिया में राजकुमार के बूंदी निर्माण केंद्र पर छापा मारकर रिफांइड तेज व बंदूी का सेंपल भरा। उसके बाद निर्माण केंद्र में रखी 160 किलोग्राम मिठाई सीज कर दी। जिसका अनुमानित मूल्य 11200 रूपए है। सीज की गई बूंदी को राजकुमार के सुपर्द कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों से कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.