दूषित पेयजल से कसेरुखेड़ा के लोग परेशान
मेरठ, जून 23 -- नगर निगम के वार्ड संख्या 20 स्थित कसेरुखेड़ा क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। क्षेत्र निवासी पारस गुप्ता ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में नलों से गंदा, और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।पारस गुप्ता ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही वार्ड 20 निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.