नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। साढ़े तीन महीने बाद नोएडा को बसे हुए 50 साल हो जाएंगे। इसके बावजूद प्राधिकरण अब तक लोगों को साफ पेयजल मुहैया नहीं करा पा रहा। कुछ सेक्टरों में लगातार आ रहे गंदे पेयजल की समस्या को लेकर कोनरवा नोएडा चैप्टर ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखा है। कोनरवा नोएडा चैप्टर के महासचिव राजीव गर्ग ने बताया कि इंदौर जैसा हादसा नोएडा में न हो, इसके लिए प्राधिकरण को जल्द जरूरी कदम उठाने होंगे। 49 साल बाद भी प्राधिकरण नोएडा के लोगों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं करा पा रहा है। नोएडा शहर के पुराने सेक्टर-19, 26, 27, 28, 29 और 37 आदि जगह पर आज भी पीने के पानी का रंग पीला और मटमैला आ रहा है। इसके इस्तेमाल से लोगों को बीमार होने की आशंका बनी रहती है। महासचिव ने बताया कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के इंदौर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.