जौनपुर, मार्च 29 -- शहाबुद्दीनपुर शहरी नक्शे में दर्ज जरूर है, लेकिन यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। मोहल्ले में वर्षों से जमा गंदा पानी सेहत पर असर डाल रहा है। दुर्गंध से सांस घुटती है। इसी गंदगी में बच्चे खेलते हैं। यहां लगे हैंडपंप का पानी दूषित हो चुका है। जलनिकासी, पेयजल, सफाई और शौचालय जैसी मूल जरूरतें अब भी अधूरी हैं। यहां के बाशिंदे बीमारी, बेबसी के बीच जीने को मजबूर हैं। शिकायतें अनसुनी रह जाती हैं। लोग समझ नहीं पा रहे कि वे अपनी गुहार किससे करें? जौनपुर नगर पालिका परिषद के भंडारी रेलवे जंक्शन के पास स्थित शहाबुद्दीनपुर मोहल्ले की सोनकर बस्ती में जुटे बाशिंदों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में अपनी समस्याएं बताईं। गीता ने कहा कि मोहल्ले में जलनिकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.