दूषित पानी से इंदिरा नगर और गणेशगंज के लोग बेहाल
लखनऊ, अप्रैल 14 -- इंदिरा नगर और गणेशगंज क्षेत्रों में दूषित पानी की सप्लाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इंदिरा नगर सेक्टर-7 के सी और डी ब्लॉक के निवासियों के घरों में पिछले एक महीने से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। वहीं गणेशगंज में हालात और भी गंभीर हैं, जहां पानी पीने लायक तक नहीं बचा है। स्थानीय लोग जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ---पुरानी पाइपलाइन बनी बड़ी वजहस्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में करीब 45 वर्ष पुरानी पानी की पाइपलाइन बिछी हुई है, जो अब जर्जर हो चुकी है। चर्च रोड से लेकर फैजाबाद रोड तक कई जगहों पर पाइपलाइन नालियों के बीच से होकर गुजर रही है, जिससे सीवर का पानी सप्लाई लाइन में मिल रहा है। बारिश के समय स्थिति और खराब हो जाती है, जब घरों में पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.