नोएडा, मई 7 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-137 स्थित एसकेएस एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट की तरफ से संचालिक स्कूल द्वारा सीवर का अवैध कनेक्शन करके सड़क पर दूषित जल बहाने के साथ सड़क खराब करने पर प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार प्राधिकरण की गठित पर्यावरण सेल ने पांच मई को उक्त स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल की तरफ से एक ही सीवर कनेक्शन की अनुमति ली गई है, स्कूल द्वारा अवैध रूप से दूसरा सीवर कनेक्शन खोलकर सड़क पर दूषित जल बहाया जा रहा है। इस निरीक्षण रिपोर्ट के बाद वरिष्ठ प्रबंधक जल राजस्व की तरफ से उक्त स्कूल को नोटिस देते हुए एक सप्ताह में दूसरा अवैध सीवर कनेक्शन बंद करके प्राधिकरण को सूचित करने का निर्देश दिए गए है। यह भी पढ़ें- औद्योगिक इकाइयों की जांच कर नोटिस दिए यदि स्कूल ...