दूषित पानी पीने को विवश है सोमा के ग्रामीण
सोनभद्र, जून 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने पेड़ है तो प्राण है अभियान के तहत बुधवार को सुदूर वनवासी क्षेत्र सोमा ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया। पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा के संवर्धन तथा सोनभद्र में तेंदुआ सफारी एवं कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल का मुद्दा उठाया। इस दौरान किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट को बताया। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन एवं हर घर नल योजना के बावजूद आज भी उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्हें आज भी पीने के लिए नाले, नालों और तालाबों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.