कन्नौज, अप्रैल 18 -- नगर के मोहल्ला कस्साबान के लोग इस समय दूषित पानी से खासे परेशान हैं। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पीडि़त मोहल्ले के लोगों ने समस्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नगर के मोहल्ला कस्साबान निवासी संजय बाल्मीकि ने बताया कि मोहल्ले में लीकेज के चलते घरों में दूषित पीने के पानी की आपूर्ति हो रही है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कभी भी संक्रामक रोग फैल सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह कई बार इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गंदे पानी की आपूर्ति से बीमार हो रहे लोग, जिम्मेदार बेपरवाह शनिवार को मोहल्ले के सुशीला देवी, लक्ष्मी, नाजू, अमित, विकास, अशोक, सनी, पप्पू, सुभाष आदि तमाम लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.