महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका सीमा से सटे एसएसबी कैम्प रोड पर दूषित पानी से हो रहे जलजमाव व क्षतिग्रस्त सड़क की शिकायत पर अपर उपजिलाधिकारी विजय यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान सड़क पर बह रहे गंदे पानी को तत्काल रुकवाने की व्यवस्था कराई गई। अपर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों व फैक्ट्री प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए तीन दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन ने बताया कि चिउरहा से एसएसबी कैम्प होते हुए लखिमा थरुआ, कटहरा व रामपुर बुजुर्ग को जोड़ने वाली सड़क पर फैक्ट्री का दूषित पानी बहने से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ह...