हापुड़, मार्च 17 -- नगर अलग अलग वार्ड में दूषित पानी की सप्लाई आने की सूचना मिलने पर पालिका अधिकारियों ने समस्या को दूर करना शुरू कर दिया है। पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और खराब पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। नगर के अलग अलग वार्ड में सुबह के समय आने वाली पानी की सप्लाई में दूषित मटियाला पानी आने की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए पालिका प्रशासन से समस्या का निस्तारण करने की मांग की। समस्या को लेकर ईओ पालिका पवित्रा त्रिपाठी ने रविदास चौक के पास टीम को लेकर पहुंची, जांच करने पर पाया गया कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण दूषित पानी आपूर्ति लाइन में मिल रहा है। मौके पर समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करते हुए ईओ के निर्देश पर पाइपलाइन की मरम्मत के लिए खुदाई कराई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.