दूषित पानी और बासी भोजन बढ़ा रही बीमारी
गंगापार, जून 4 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम में अचानक हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण पेट दर्द, दस्त, उल्टी तथा वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके कारण सीएचसी शंकरगढ़ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ देखी जा रही है।चिकित्सकों के अनुसार बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर मौसम का प्रभाव अधिक पड़ रहा है। दूषित पानी, बासी भोजन तथा अत्यधिक गर्मी के कारण पेट संबंधी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। सीएचसी शंकरगढ़ के चिकित्सक डॉ.अभिषेक सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में मौसम में आए बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। यह भी पढ़ें- गर्मी के चलते बिगड़ रही बच्चों की सेहत अधिकांश मामलों में लापरवाही से ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.