शामली, जून 4 -- खंड विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ी मीमला और सुन्ना में वर्षों से चली आ रही खराब हैंडपंपों एवं दूषित पेयजल की समस्या के खिलाफ अब गांव के युवा खुलकर सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं ने इस गंभीर जनसमस्या को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। गढ़ी मीमला निवासी कार्तिक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से गांव में लगे सरकारी हैंडपंपों की खराब स्थिति और दूषित पानी की समस्या को उजागर किया। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर खंड विकास कार्यालय तक कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- कुएं से नहीं लाभ, कचरे में दबा विकास उनका कहना है कि आने वाली पीढ़ियों को दूषित पानी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए शुद्ध पे...