भदोही, मई 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। दूषित स्थानों पर बिक रहा नाश्ता और भोजन लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। लगातार बाहर का भोजन और नाश्ता करने वाले लोग पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। नगर पंचायत ज्ञानपुर समेत जिले के कई स्थानों पर खुले नालों के किनारे नाश्ता, भोजन, मीट और सब्जियों की बिक्री हो रही है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों की सुबह पेट दर्द से शुरू हो रही है, जबकि रात गैस, जलन और अपच जैसी समस्याओं के साथ बीत रही है। संक्रामक बीमारियों का खतरा अब सामान्य होता जा रहा है।

दूषित खाद्य पदार्थों का प्रभाव अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया, एसिडिटी, अल्सर, कब्ज, कोलाइटिस और पेट संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब सामान्य पेट संक्रमण...