कानपुर, फरवरी 24 -- शहर में दूषित जलापूर्ति को लेकर दाखिल मुकदमे में मंगलवार को स्थायी लोक अदालत में सुनवाई हुई। जलकल विभाग की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा। मामले में अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी। दूषित जलापूर्ति से पिछले माह इंदौर में 16 लोगों की मौत और सैकड़ों लोग बीमार हो गए थे। इस घटना को आधार बनाकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अधिवक्ता प्रवीण फाइटर ने स्थायी लोक अदालत में जलकल महाप्रबंधक और नगर आयुक्त के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया था। बतौर आरोप घटना को देखते हुए शहर में आपूर्ति हो रहे पानी की जांच मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से कराने और कुछ स्थानों पर हो रही दूषित जलापूर्ति की बात कहते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की गई थी। अधिवक्ता प्रवीण फाइटर ने बताया कि जलकल विभाग की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.