दूषित जलभराव से ग्रामीण परेशान, शिकायत पर कार्रवाई नहीं
औरैया, जून 2 -- बेला, संवाददाता। बिधूना रोड पर वर्ष 2019-20 में बने नाले की सफाई और मरम्मत न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि नाले का गंदा पानी बाहर निकलने के बजाय घरों और दुकानों में भर रहा है, जिससे गली-मोहल्लों में दूषित जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से नाले की सफाई नहीं कराई गई, जिससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दो दिन पूर्व हुई बिन मौसम बारिश के बाद हालात और खराब हो गए। घरों, दुकानों और गलियों में गंदा पानी भर गया, जिससे दुर्गंध फैल गई और लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। विनय कुशवाहा, शिवकुमार, ओमशंकर, श्याम त्रिपाठी, राजमणि, सर्वेश कुमार, लखन निवास, जितेंद्र पोरवाल और विनीत तिवारी समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि नाले की सफाई न होने से गंदा पानी दुकानों तक पहुंच रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.