दूषित खून चढ़ाने के मामले में सिविल सर्जन और मेडकल अफसर को अग्रिम जमानत
रांची, जून 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में दूषित रक्त चढ़ाए जाने के कारण पांच मासूम बच्चों के एचआईवी संक्रमित होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट से दो आरोपी अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने मामले के आरोपी सीएमओ सह सिविल सर्जन डॉ सुशांत मांझी तथा मेडिकल अफसर डॉ दिनेश चंद्र की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान कर दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ चाईबासा थाना में छह फरवरी प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मामला चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में कथित लापरवाही से दूषित रक्त चढ़ाए जाने और उसके परिणामस्वरूप पांच बच्चों के एचआईवी संक्रमित होने के आरोपों से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- चाईबासा सदर अस्पताल ब्लड बैंक को 18 साल बाद मिला लाइसेंस प्रार्थियों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.