हमीरपुर, फरवरी 27 -- राठ, संवाददाता। बीते दिनों सुहागरत के दिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से इनकार कर दिया था और प्रेमी के साथ जाने की जिद की थी। गुरुवार को इसी दुल्हन के साथ एक महिला द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि तीन दिन पहले ससुराल आई दुल्हन ने पहली रात को ही दूल्हे के साथ रहने से इनकार कर दिया था। दुल्हन अपनी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। लाख कोशिशों के बाद भी दुल्हन नहीं मानी। दुल्हन का कहना था कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है। उसकी शादी जबरिया कराई गई है। वह प्रेमी के साथ रहेगी। मामला कोतवाली पहुंचा था। गुरुवार को सोशल मीडिया पर उसी दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन अन्य महिलाओं के साथ बैठी ह...