कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में बारात के दौरान मनपसंद गाना बजाने को लेकर दूल्हे ने साथियों संग मिलकर डीजे कर्मियों की पिटाई कर दी। इससे चार कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। डीजे मालिक की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चरवा के बरियावां गांव का रोहित केसरवानी डीजे संचालक है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल को वह डीजे लेकर फत्ते का पुरवा निवासी गनेशी प्रसाद के बेटे जयकरन की बारात बलीपुर टाटा गया था। रात को बारात जनवासा से निकली तो बाराती अलग-अलग गानों की डिमांड करने लगे। यह भी पढ़ें- बिहार के बारातों में मर्डर क्यों हो रहे, नालंदा में दूल्हे के बहनोई को गाड़ी से कुचल मारा; पटना में भी कत्ल इसी दौरान दूल्हे जयकरन ने अपने साथी हर्षित, अंकुर व एक अन्य के साथ मिलकर राड से हमल...