अलीगढ़, अगस्त 29 -- Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक दूल्हे ने निकाह से ऐन वक्त पर धोखा दे दिया। दूल्हा लड़की के दरवाजे पर बारात लेकर नहीं पहुंचा। दूल्हा दहेज में बाइक की डिमांड कर रहा था। लड़की वालों ने इस पर असमर्थता जताई थी। दरवाजे पर बारात नहीं आने की जानकारी जब दुल्हन को लगी तो उसे गहरा सदमा लग गया। लड़की के घर वालों की भी हालत खराब हो गई। निकाह को लेकर जो तैयार की गईं थीं वह सभी धरी की धरी रह गई थीं। मामला थाने तक पहुंच गया। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था। नगला पटवारी निवासी युवती का निकाह शाहजमाल निवासी युवक से तय हुआ था। दोनों पक्षों की सहमति से 29 अगस्त को निकाह होना था। रिश्तेदार व परिचितों में निकाह के कार्ड बंट गए। युवती पक्ष ने निकाह की पूरी तैयारी कर ली। घर पर हलवाई भी आ ...