बांदा, दिसम्बर 8 -- बांदा। संवाददाता शादी में द्वारचार के समय दूल्हा शराब के नशे में खुद को संभाल नहीं पा रहा था। इसी बीच दुल्हन की नजर उस पर पड़ी तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ। मामला थाने पहुंचा। दूसरे दिन थाने में घंटों समझौते की बात चलती रही। अंत में दूल्हे को बैरंग लौटना पड़ा। जसपुरा थाने के गौरी कला गांव में 25 वर्षीय संजू उर्फ संयोगिता वर्मा की चार दिसंबर को शादी थी। वह यहां अपने मौसी के घर में रह रही थी। उसका मूल गांव मध्य प्रदेशके छिंदवाड़ा जिले का छिंदा है। उसकी शादी फतेहपुर जिले के आजमपुर गढ़वा निवासी श्यामू से तय हुई थी। शुक्रवार को रात करीब नौ बजे बारात पहुंची तो लड़की पक्ष ने सभी का खूब स्वागत किया। इसके बाद द्वारचार और वरमाला की बारी आई। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.