दूल्हे को शराब पिलाने का विरोध पड़ा भारी, बारात में मारपीट से चार घायल
बिजनौर, जून 23 -- मंडावर थाना क्षेत्र के गंजालपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे को शराब पिलाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दुल्हन पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार गंजालपुर गांव निवासी कलीराम की पुत्री की शादी मंगलवार को थी। दोपहर में बारात पहुंचने के बाद शादी समारोह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान खाना खाने के समय दूल्हे के कुछ दोस्त उसे शराब पिला रहे थे। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.