बरेली, अप्रैल 4 -- हाफिजगंज। बरात घर में चल रहे शादी समारोह के बीच उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दूल्हे को युवती संग घूमते देखा गया। इस दौरान दुल्हन के परिजनों ने उससे बेटी का निकाह करने से इंकार कर दिया। काफी देर मान-मनौवल चला लेकिन बात नहीं बनी। बारात बिना निकाह के ही लौट गयी।हाफिजगंज गांव की युवती का विवाह उसके परिजनों ने भोजीपुरा के गांव के युवक से तय की थी। गुरुवार को हाफिजगंज के एक बारात घर में विवाह कार्यक्रम था। दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन पक्ष ने खूब खातिरदारी की। निकाह की तैयारियां चल रही थीं, इसी दौरान कुछ लोगों ने दूल्हे को एक युवती के साथ बारात घर में घूमते देख लिया। दूल्हे से युवती के बारे में पूछताछ की गई लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष ने बेटी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.