फतेहपुर, फरवरी 21 -- फतेहपुर। एक गांव में भांवर से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे को दिव्यांग बता शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे और पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ के मजरे श्यामपुर निवासी एक युवती की शादी कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी रामरतन के पुत्र अंकित कुमार से तय हुई थी। शुक्रवार को बारात धूमधाम से पहुंची। द्वारचार और अगवानी की रस्में पूरी हुईं तथा देर रात तक डीजे की धुन पर बाराती झूमते रहे। पैर पूजन की रस्म के दौरान दूल्हे को मंडप के नीचे बैठाया गया। आरोप है कि दूल्हा एक पैर आगे की ओर फैलाकर बैठा था और कुछ देर बाद कुर्सी पर बैठने की जिद करने लगा। इसपर दुल्हन और उसके घरवालों ने दूल्हे के दिव्यांग होने की आशंका जताई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.