फतेहपुर, मार्च 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। गाजीपुर क्षेत्र के पखरौली गांव में शादी की सारी रस्मों के बादमंगलवार विदाई के समय दूल्हे को चक्कर आ गया। बीमारी की आशंका पर दूल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी वह राजी नहीं हुई। एक दूसरे के सामान वापस कर समझौता करने के बाद बिना दुल्हन बारात वापस लौट गई। गांव निवासी युवती की शादी असोथर के युवक से तय हुई थी। नौ मार्च को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। सारी रात शादी की सारी रस्में संपन्न हुई। 10 मार्च सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी। दूल्हा-दुल्हन निहारन की रस्म पूरी करने को साथ खड़े थे। तभी अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर बेहोश हो गया,जिसे देख दुल्हन और उसके परिजन परेशान हो गई। इस दौरान कुछ लोग नाराज भी हो गए। फिर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। हंगामा होने पर वर पक्ष के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.