जौनपुर, मई 3 -- जौनपुर। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर मनेछा बादशाही पर समीप शुक्रवार की रात नौ बजे दूल्हे की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने हत्या का मुख्य आरोपियों को भागने में मदद की थी और संरक्षण दिया था। उधर, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई। पुलिस के अनुसार जिन आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें रामजीत बिंद निवासी गमनेछा थाना खेतासराय, आदित्य गौतम निवासी यूनुसपुर थाना खेतासराय, कमलेश यादव निवासी सोधी थाना खेतासराय, गुलशन राजभर निवासी तरसांवा थाना सरायख्वाजा, साहिल राजभर निवासी तरसांवा थाना सरायख्वाजा, सचिन राजभर निवासी तरसांवा थाना सरायख्वाजा, शोले राजभर निवासी ग्राम जपटापुर और बृजमोहन बिंद निवासी ग्राम सन्दहा थाना सरायख्वाजा शामिल हैं। यह भी पढ़ें- दूल्हे की ह...