दूल्हे के रूप में सजे बाबा महाकाल, सावन के दूसरे सोमवार दिखा दिव्य रूप
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- सावन मास के दूसरे सोमवार और प्रदोष पर्व के पावन संयोग पर उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर में भक्ति का सैलाब उमड़ा हुआ है। बाबा महाकाल आज दूल्हे के दिव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं। आज मंदिर के पट सुबह 2:30 बजे ही खोल दिए गए, जिसके बाद परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा और हजारों भक्तों ने बाबा के अलौकिक रूप के दर्शन किए।तड़के खुले पट और शुरू हुआ पूजन सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिर के पट तड़के 2 बजकर 30 मिनट पर खोले गए। सामान्य सावन दिनों में यह समय 3 बजे रहता है, जबकि अन्य दिनों में चार बजे। सबसे पहले परंपरा के अनुसार, वीर बालभद्र का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल, गणेश, कार्तिकेय और नंदी का विधि-विधान से अभिषेक और पूजन संपन्न हुआ। कपूर आरती के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.