सीवान, फरवरी 27 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर पंचायत के भिखारीपुर गांव में मंगलवार की रात दूल्हे के मामा छितेश्वर भारती को गोली लग गई। इस मामले में चौकीदार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना के चौकीदार सरयुग मांझी के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गयी है। आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार को भिखारीपुर के धर्मेंद्र गिरि के घर पर उनकी लड़की नेहा गिरि की बारात आयी थी। छपरा जिले के रिविलगंज थाने के गोदना मठिया से आई बरात के दरवाजे पर लगने के क्रम में रात करीब 8 बजे डांस व नाच-गाना हो रहा था। इस बीच बरात में आए सारण जिले के रिवीलगंज थाना के गोदना मठिया के दीपक गिरि के पुत्र ऋषिकेश गिरि को किसी व्यक्ति ने मार कर सिर फोड़ दिया। ऋषिकेश गिरि का मरहम पट्टी किया जा रहा था, तभी बारात में आए सिसवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.