प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- बंधवा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के ठनेपुर में बुधवार रात आई बारात में द्वारपूजा के बाद दूल्हे की प्रेमिका अपनी मां के साथ पहुंच गई। वहां हंगामा करते हुए पुलिस को बुला लिया। दूल्हे के साथ अपनी फोटो, वीडियो दिखाने लगी तो लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बिना शादी के ही बारात बैरंग वापस चली गई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ठनेपुर गोपापुर में एक युवती की शादी के लिए बुधवार रात अमेठी के रामगंज से बारात आई। रात 10 बजे के बाद द्वारपूजा हो गया था। तभी एक युवती अपनी मां के साथ पहुंची और शादी का विरोध करते हुए दूल्हे को अपना प्रेमी बताने लगी। पहले तो कुछ लोगों ने उनकी बात दबाते हुए दोनों को हटाने का प्रयास किया। बाद में मां-बेटी ने पुलिस बुला लिया। युवती दूल्हे के साथ अपनी फोटो और वीडियो दिखाने लगी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.