कौशाम्बी, मार्च 1 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव में डीजे बंद करने पर दूल्हे के भाई समेत चार लोगों की जमकर पिटाई की गई। इससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के मिर्जापुर उर्फ खोजवापुर निवासी राहुल सरोज ने बताया कि वह डीजे संचालित करता है। 26 फरवरी की शाम गांव के ही गंगादीन के बेटे की बारात में डीजे लेकर गौसपुर टिकरी गया था। रात 10 बजे के बाद डीजे बंद कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि इस पर दुल्हन के भाई सोनू ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपने सहयोगी अंकुश पाल, गुड्डू पाल, लवलेश व पप्पू पाल के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे दूल्हे के भाई ज्ञानबाबू, डीजे मालिक राहुल और डीजे मजदूर मोह...