दूल्हे के भांजे को ट्रक ने रौंदा, बारातियों ने थाने में सिपाहियों को बाल पकड़ घसीटा-पीटा
हमीरपुर, मई 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। मामा की बारात में आए भांजे की गेस्ट हाउस के बाहर ट्रक से कुचलकर मौत होने से गुस्साए बारातियों ने मुस्करा थाने के अंदर घुसकर जमकर उपद्रव किया। दरअसल, हादसे के बाद ट्रक चालक थाने में घुस गया था। उसी को पकड़ने के लिए बाराती भी थाने पहुंचे और बंद कमरे का दरवाजा तोड़ने लगे। मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोका तो लोग आक्रोशित हो उठे। हेड मुहर्रिर और कांस्टेबल के बाल पकड़ उन्हे पीटना शुरू कर दिया। थाने में बंद अन्य आरोपितों को भी पीटा। सूचना पर पहुंची अतिरिक्त फोर्स ने हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति संभाली। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- दूल्हे के भांजे को ट्रक ने रौंदा, बारातियों ने थाने में सिपाहियों को बाल पकड़कर घसीटा, हाईवे पर लगाया जाम थाने में बारातियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.