वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी। आदमपुर थाने के पंचायती कुआ मार्ग (कोनिया) स्थित लॉन से चार युवक दूल्हे के पिता का बैग उड़ा दिया। उसमें एक लाख रुपये थे। पचक्रोशी निवासी पीड़ित गोकुल वर्मा ने मंगलवार को आदमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल की रात वह अपने पुत्र की बारात लेकर लॉन पहुंचे थे। रात 9 से 10 बजे के बीच वह समारोह स्थल के गेट पर पहुंचे, उसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चार अज्ञात लोगों ने बैग उड़ा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...