मेरठ, मई 1 -- मेरठ में कंकरखेड़ा के खड़ौली में दूल्हे के चाचा ने गुरुवार सुबह हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से पड़ोसी की मौत हो गई। दुल्हन के घर आने के बाद कई राउंड हवाई फायरिंग की गई थी। वारदात से पहले मृतक की पत्नी ने गोलीबारी से मना भी किया था, लेकिन आरोपी नहीं माने। खड़ौली में धर्मपाल सीआरपीएफ में जवान है और प्रयागराज में तैनाती है। मकान में ऊपरी हिस्से में जानसठ स्थित तालड़ा निवासी सुभाष 15 साल से किराये पर रह रहे थे। सुभाष राजमिस्त्री थे और परिवार में पत्नी पुष्पा और बेटी ज्योति है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। धर्मपाल के सामने रहने वाले नरेश पाल के बेटे आदेश की बुधवार रात गुरुवार सुबह दुल्हन के स्वागत में दूल्हे के चाचा संदीप उर्फ विक्की निवासी खड़ौली ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- UP Live News: गंगा एक्...