दूल्हे की हत्या में आरोपी तीन बदमाश मुठभेड़ में घायल
जौनपुर, मई 5 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा बादशाही बाजार के पास एक मई को गोली मारकर दूल्हे की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को पकड़ा है।मुख्य आरोपियों की मदद करने के आरोपी तीन बदमाशों को रविवार रात में दो अलग अलग स्थानों से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। तीनों के पैर में गोली लगी है। उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। घटना में शामिल तीन नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं। उनपर डीआईजी की तरफ से अब 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि दूल्हे की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगी हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों से पता चला कि इस घटना में तीन नामजद आरोपियों के अलावा भी शामिल थे। कुछ बदमाश ऐसे हैं जो मुख्य आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.