जौनपुर, मई 8 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर मनेछा बादशाही के पास एक मई को दूल्हे को गोली मारकर की गई हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की सुबह भुड़कुड़हा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि हत्यारोपियों को दूल्हे के बारे में सूचना दिया था और उनकी मदद की थी। हालांकि अभी तक पुलिस इस घटना के मुख्य नामजद आरोपियों में से किसी को पकड़ नहीं सकी है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 22 वर्षीय आजाद बिंद एक मई को अपनी बरात लेकर क्षेत्र के जा रहा था। रात करीब नौ बजे मनेछा बादशाही बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने चलती कार पर गोलियां बरसाकर आजाद बिंद को मौत के घाट उतार दिया था। यह भी पढ़ें- महनार के आभूषण दुकानदार के घर डकैती मामले में दो इंटरनेशनल गैंग के अपराधी सहित तीन गिरफ्तार घटना के बाद प...