प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर धीरे-धीरे हर ओर दिखने लगा है। शादी-विवाह के सीजन में दूल्हे की शेरवानी से लेकर दुल्हन का लहंगा तक महंगा हो गया हैं। कारोबारियों के मुताबिक कपड़ा, धागा और सिंथेटिक फाइबर की कीमतों में बढ़ोतरी से दूल्हा-दुल्हन के जोड़ों पर 1000 से 1500 रुपये तक अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। इस बीच महंगे शेरवानी और लहंगे किराए पर लेने का चलन भी बढ़ गया है। कटरा के कपड़ा व्यापारी अनुराग जायसवाल बताते हैं कि पिछले एक महीने में दाम तेजी से बढ़े हैं। पहले आठ हजार रुपये में मिलने वाली शेरवानी अब 9 हजार की हो गई है, जबकि 10 हजार का लहंगा अब 12 हजार तक पहुंच गया है। उनका कहना है कि महंगाई के कारण ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक कम हो गई है। वहीं चौक के कपड़ा व्यापारी शगु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.