दूल्हे की बहन की फोटो खींचने पर घराती-बाराती भिड़े, वीडियो वायरल
कौशाम्बी, मई 14 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अंबाई बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात जयमाल स्टेज पर दूल्हे की बहन की फोटो खींचने को लेकर हंगामा हो गया। घराती-बाराती आपस में भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस के समझाने पर विवाह संपन्न हो गया। कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई। दारानगर ज्वालन निवासी मोनू सरोज की बारात बुधवार की रात अंबाई गांव गई थी। द्वारचार के बाद रात करीब दो बजे जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे की बहन की फोटो खींचने को लेकर घराती-बराती में कहासुनी हो गई। तीखी नोक-झोक के साथ देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। धक्का-मुक्की के साथ दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर कुर्सिया फेंकी गईं। दर्जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.