अमरोहा, नवम्बर 18 -- सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में सोमवार दोपहर हापुड़ से आई बारात में उस समय हंगामा मच गया, जब दूल्हे की प्रेमिका ने अचानक मौके पर पहुंचकर निकाह की रस्म रुकवा दी। सूचना पर पहुंची सैदनगली पुलिस आरोपी दूल्हे को पकड़कर थाने ले गई। अफरातफरी के बीच बाराती मौके से भाग निकले। जांच-पड़ताल में पता लगा कि प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर छह वर्ष तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए बीते रविवार को ही आरोपी युवक के खिलाफ गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सैदनगली पुलिस आरोपी को गाजियाबाद पुलिस के सुपुर्द कर रही है। जानकारी के मुताबिक जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा निवासी अफसार पुत्र इकरार की बारात सोमवार दोपहर थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का में आई थी। खाना खाने के बाद निकाह की तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.